Breaking News

Banner

बिलासपुर व उसलापुर स्टेशन में टिकट चेकिंग अभियान चलाकर यात्रियों से, 3 लाख से अधिक जुर्माना वसूली ।

# प्रदीप पटेल | 16 Jul, 2021

बिलासपुर। वरि. मंडल वाणिज्य प्रबंधक पुलकित सिंघल के मार्गदर्शन में यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक करने मंडल वाणिज्य विभाग द्वारा टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी संदर्भ में 14 जुलाई को बिलासपुर एवं उसलापुर स्टेशन में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, सीटीआई, टीटीई एवं आरपीएफ स्टाफ भी शामिल थे।

इस दौरान बिना टिकट यात्रियों पर रेलवे नियमानुसार जुर्माने की कार्यवाही की गई।इस अभियान में कुल 501 मामलों से 3,12,145 रूपये जुर्माना वसूला गया। जिसमें बिना टिकट के 479 मामलों से 3,02,745 रूपये, गंदगी फैलाने के 04 मामले से 400 रूपये तथा बिना मास्क के 18 मामले से 9000 रुपए शामिल हैं ।