Breaking News

Banner

सहायक भू संरक्षण अधिकारी निकला करोड़ों का आसामी ।

# प्रदीप पटेल | 15 Jul, 2021

रीवा। मध्यप्रदेश की विशेष स्थापना पुलिस लोकायुक्त ने आज उमरिया जिले में पदस्थ एक सहायक भू संरक्षण अधिकारी के रीवा, भोपाल और शहड़ोल स्थित ठिकानों पर छापामार कार्रवाई कर छह करोड़ रुपए से अधिक की बेनामी संपत्ति उजागर की। पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त राजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि मुनीन्द्र कुमार दुबे, जो कि उमरिया जिले के मानपुर में सहायक भू संरक्षण अधिकारी के पद पर पदस्थ है। उसके रीवा शहर के छत्रपति नगर स्थित आवास के अलावा, शहड़ोल और भोपाल के कोलार स्थित ठिकानों पर सुबह एक साथ दबिश दी गयी। इस दौरान रीवा में तीन मकान, कृषि भूमि, दुकान एवं तीन भूखंड, भोपाल में एक डुप्लेक्स, दो बीएचके मकान मिले हैं ।