Breaking News

Banner

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का फिर बढ़ रहा ख़तरा, मौत के मामले भी ज्यादा ।

# प्रदीप पटेल | 15 Jul, 2021

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज कुल 252 नये मरीज मिले हैं। आज भी बस्तर के इलाके में कोरोना संक्रमण के केस ज्यादा आये हैं। बीजापुर में 18, सुकमा में 22 मरीज मिले हैं। वहीं जांजगीर में 36, रायगढ़ में 15 और रायपुर में 20 नये मरीज आये हैं। प्रदेश में आज कुल 4 लोगों की मौत हुई है। बिलासपुर में सर्वाधिक 2 मौत हुई है । प्रदेश में आज कुल 370 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं, वहीं कुल एक्टिव केस अब घटकर 4028 हो गया है ।