Breaking News

Banner

पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, दक्षिण कश्मीर में 3 आतंकी ढेर ।

# प्रदीप पटेल | 14 Jul, 2021

नई दिल्ली।  रात एक बजे से पुलवामा में चल रही मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। ऑपरेशन अभी भी जारी है, इलाके में कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है, दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। मुठभेड़ वाली जगह पर काफी संख्या में सुरक्षाकर्मियों और पुलिस को तैनात किया गया है। ये जानकारी जम्मू और कश्मीर पुलिस ने दी है । पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पुलवामा में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया. बल ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया ।

इससे पहले 8 जुलाई को पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे, ये मुठभेड़ ऐसे समय हुईं थी जब हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के पांच साल पूरे होने पर गुरुवार को घाटी के कुछ इलाकों में बंद रहा। इसी दिन जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुई मुठभेड़ में भी दो आतंकी मारे गए थे। मारे गए आतंकवादियों की पहचान आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के किफायत रमजान सोफी और अल बद्र के इनायत अहमद डार के रूप में हुई है ।