Breaking News

Banner

तीन थानेदारों की नवीन पदस्थापना, शनिप रात्रे सिविल लाइन, चन्द्रा को कोटा का प्रभार ।

# प्रदीप पटेल | 13 Jul, 2021

बिलासपुर। जिले के तीनों थानों के थानेदार बदले गए हैं। कोटा थाना प्रभारी शनिप रात्रे को सिविल लाइन बिलासपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस सहायता केंद्र मल्हार प्रभारी दिनेश चन्द्रा को कोटा का प्रभारी बनाया गया है। सकरी थाना में पदस्थ एएसआई शंकर गोस्वामी को मल्हार सहायता केंद्र का प्रभारी बनाया गया है । बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आईजी रतनलाल डांगी ने इंस्पेक्शन के दौरान टीआई सुरेंद्र स्वर्णकार के थाने में अव्यवस्था पाए जाने के कारण लाइन हाजिर कर दिया था। तब से सिविल लाइन थाना एक सब इंस्पेक्टर के भरोसे चल रहा था। सोमवार को एसएसपी दीपक झा ने तीन प्रभारियों के प्रभार में फेरबदल किया है ।