Breaking News

Banner

रॉड से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी की हत्या, जुर्म छुपाने रची साजिश, आरोपी पति पहुँचा सलाखों के पीछे ।

# प्रदीप पटेल | 12 Jul, 2021

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां महिला का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका पति ही निकला है। जिसने महिला के सिर पर राॅड से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया है। लेकिन ह्त्या के बाद उसने अपना जुर्म छिपाने जो साजिश रची, वो हैरान कर देनी वाली है। हत्यारा खुद ही महिला के गुमशुदा होनी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाना पहुंच गया। फिर जब पुलिस उसके साथ घर पहुंची तो वो पुलिस को ही चकमा देकर फरार हो गया ।

पूरा मामला जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के राजीव नगर का है। जहां मुकेश सोनकर (41) ने शनिवार रात को पूरी वारदात को अंजाम दिया और पुलिस को ही चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद अब खुद ही उसने बालोदी जिले के गुंडरदेही थाने पहुंचकर अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अब पुलिस मुकेश को गिरफ्तार कर राजनांदगांव के बसंतपुर थाना लेकर पहुंची है ।

चाबी का बहाना बताकर भाग निकला

मुकेश शनिवार रात को अपनी पत्नी के लापता होनी की रिपोर्ट दर्ज कराने बसंतपुर थाना पहुंचा था। जिस पर पुलिस उसके साथ मुकेश के ही घर के लिए रवाना हो गई। लेकिन जैसे ही पुलिस उसके घर पहुंची तो मुकेश ने यह बताया कि घर की चाबी जमतापारा में हैं, और पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस दीवार फांदकर अंदर घुसी तो देखा कि मुकेश की पत्नी अनिता सोनकर (32) का शव घर के अंदर मिला।

सुबह फॉरेंसिक टीम पहुंची

पुलिस भी यह सब देखकर हैरानी थी और मामले की जांच कर रही थी। इस बीच रविवार सुबह फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंची, तब पता चला कि महिला की हत्या उसके सिर पर राॅड मारकर की गई है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद बालोद भाग गया था। अचानक उसने बालोद के ही गुंडरदेही थाना में पहुंचकर अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद पुलिस उसे राजनांदगांव के बसंतपुर थाना लेकर पहुंची है ।

किसी बात को लेकर विवाद हुआ, इसलिए हत्या कर दी

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि मुकेश की दो पत्नियां थीं। वो मूल रूप से सब्जी बेचने का काम करता था। लेकिन शनिवार को अचानक उसका किसी बात को लेकर अनीता से विवाद हो गया। जिसके चलते उसने अपनी पत्नी अनिता की धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी ।