Breaking News

Banner

पार्टी को कौरव की नहीं, पांडव की जरूरत, जोगी ने दोनों दलो को ललकारा, दोनो दलों पर लगाया प्रदेश को लूटने का आरोप, युवराज की तरह खेलेंगे ।

# प्रदीप पटेल | 10 Jul, 2021

बिलासपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे की बिलासपुर जिला स्तरीय पहली बैठक मरवाही सदन में हुई। बैठक में जिले से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक को पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी ने संंबोधित किया। इस दौरान जोगी ने उपस्थित नेताओं को जमकर रिचार्ज किया। जोगी ने कहा पार्टी को 100 कौरवों की नहीं, पांच पांडव की जरूरत है। इस दौरान बिलासपुर लोकसभा प्रभारी संतोष गुप्ता विशेष रूप से मौजूद थे। बैठक का संचालन जिला जनता कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत तिवार ने किया । बैठक में जिला जनता कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत तिवारी ने उपस्थित सभी विधानसभा और ब्लाक अध्यक्षों का परिचय पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी से कराया।

प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने सभी को बधाई दी। साथ ही सभी के सुझावों और विचारों को गंभीरता के साथ सुना। संगठन को मजबूत बनाने का निर्देश और उपाय भी दिए । अपने संबोधन में अमित जोगी ने कहा कि पार्टी को कौरवो की नहीं, पांडवो की जरूरत है। कौरव अब पार्टी से विदा ले चुके हैं। संगठन विस्तार के समय हमे ध्यान रखना होगा कि पार्टी में पांडवों की तरह कम ही सही पर समर्पित कार्यकर्ता हों। हमारी पार्टी अजीत जोगी के सपने “छत्तीसगढ़िया सबले बढिया” को सार्थक करने में पूरी ऊर्जा लगाएगी। हमारी पार्टी के प्रथम योद्धा हमारे ये नव नियुक्त ब्लॉक स्तर के नेता है। सभी लोग राजनीति के पिच पर पहली बार बैटिंग करने उतरेंगे। निश्चित रूप में युवराज की तरह 6 गेंद में 6 छक्के लगाएंगे। इस दौरान जोगी ने पार्टी हित में 6 बातों को विस्तार के साथ कार्यकर्ताओं के बीच पेश किया ।

विक्रांत तिवारी ने बताया कि जिला स्तरीय बैठक में समन्वय समिति के सदस्यों के अतिरिक्त मस्तुरी, तखतपुर, कोटा, बिल्हा, बेलतरा एवम बिलासपुर शहर के कार्यकर्ता  सैकड़ो की संख्या में उपस्थित हुए। जिले की प्रथम बैठक में सभी कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों राष्ट्रीय दलों को आगाह किया कि जोगी कांग्रेस की संख्या देख लें । जो लोग समझते हैं कि जनता कांग्रेस खत्म हो गई है। उन्हें इस भीड़ को देखने की सख्त जरूरत है। जोगी ने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करते हुए कहा कि जल्द ही हमारी ताकत से दोनों दल परिचित हो जाएंगे। जो एक दूसरे के सहभागी बन के प्रदेश को लूट रहे हैं। विक्रांत ने बताया कि जोगी की अगुवाई में जिलास्तरीय बैठक में पार्टी की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।  जिसका असर जल्द ही ज़मीन पे दिखने मिलेगा ।

बैठक को प्रमुख रूप से जोगी जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू, जोगी जनता छात्र मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि चन्द्रवंशी, जांजगीर लोकसभा प्रभारी टिकेश प्रताप सिंह, राजनांदगांव के प्रभारी जयप्रकाश लोधी, मुंगेली जिला अध्यक्ष जसपाल छाबड़ा ने संबोधित किया । बैठक में विकास सिंह, बैकुंठ नाथ जायसवाल, मालिक राम डहरिया, कृष्ण कुमार निर्नेजक, राजकुमार साहू, राजकुमार धृतलहरे, प्रेम लाल पोर्ते, रोशन खान,वहाब अली, प्रदीप कुर्रे, सुनील वर्मा, सुब्रत जाना, ओमू दीवान, ललिता भारद्वाज, दिलदार सिंह, अंकित दिव्य, फूलचंद लहरे, दीपक राही, शक्ति बघेल, करण मधुकर, विजय सिंह राजपूत, सुधीर गोदरे, रितेश बाजपेयी, संतोष मेश्राम, सूचित मरावी, मैडी यादव, अभिषेक दिवाकर, विपिन टाईटस, इरशाद खान, राहुल गढेवाल, ठान सिंह भार्गव, इब्राहीम मसीह, जयसिंह लहरे,  लोमस साहू, अन्य कार्यकर्ता एंव पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे ।