Breaking News

Banner

बिजली विभाग के कर्मचारी ने लगाई फांसी, फंदे से लटकते मिला शव, दफ्तर में मचा हड़कंप ।

# प्रदीप पटेल | 10 Jul, 2021

रायगढ़। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक बिजली विभाग के कर्मचारी ऑफिस के सामने बने साइकिल स्टैंड के सैड में रात 2:00 से 5:00 के बीच फांसी लगाकर जान दे दिया। इस घटना के बाद दफ्तर में हड़कंप मच गया । मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम रामाधार नेताम उम्र 58 वर्ष का है ।

जो ​कि बेलादुला चक्रधर नगर का रहने वाला था । आत्महत्या के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चला है। मौके पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालंकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चला है। लेकिन जांच के बाद खुलासा हो सकता है ।