Breaking News

Banner

मलाईदार थानों में जमे हैं जुगाड़बाज सिपाही और दरोगा, SSP झा बोले -समीक्षा के बाद हटाये जाएंगे सभी पुलिसकर्मी ।

# प्रदीप पटेल | 08 Jul, 2021

बिलासपुर। न्यायधानी के सिविल लाइन्स, सरकंडा, तोरवा, तारबाहर व अन्य थानों में तैनात दरोगा व सिपाही वर्षो से एक ही थाने में जमे हैं और मलाईदार पदों पर विराजमान हैं। इन पर पुलिस महानिदेशक का फरमान भी बेअसर साबित हो रहा है । यह सभी पुलिसकर्मी नियमावली को दरकिनार कर के नेताओं के करीबी होने के कारण अब तक फायदा उठाते रहे हैं। अब और कप्तान से लेकर एएसपी तक बदले जा चके हैं, फिर भी यह लोग पुलिस आफिस, पुलिस चौकी और थानों में मठाधीश बने बैठे हैं। इन लोगों की जुगाड़ इतनी जबरदस्त रहती है, कि उच्चाधिकारी भी इन पर कार्रवाई करने से कतराते हैं ।

गौरतलब हो कि दो दिनों पूर्व आईजी रतन लाल डांगी का सिविल लाइन्स थाने का औचक निरीक्षण किया जिसमें टीआई, एक एसआई और एक कांस्टेबल को लाइन अटैच कर दिया। जिससे सभी थानों के जमे पूराने  लोगो के हाथ पांव फूलने लगे है वही सिविल लाइन्स  थाने में कई ASI, HC  एक ही थाने में कई साल से मलाई काट रहे है, यही हाल शहर के सरकंडा, तोरवा और सिटी कोतवाली थाने का है। पूर्व में यही पुलिसकर्मी सत्ताधारी नेताओं के करीबी थे, यहां बता दें कि उक्तसिपाही व दरोगाओं का हमेशा विवादों से गहरा नाता रहा है ।

अगर पुलिस महानिदेशक के आदेशों पर एसएसपी दीपक कुमार पालन करें तो पुलिस कार्यालय व शहर के सभी थानों में ऐसे लोग मिलेंगे जो कि जुगाड़ के चलते लम्बे समय सें एक ही स्थान पर तैनात हैं । उनके कारण योग्य, तेजतर्रार व ईमानदार पुलिसकर्मियों को आगे आने का मौका नहीं मिल रहा। समीक्षा के बाद हटाये जाएंग सभी पुलिसकर्मी कई सालों से थानों में जमे हुए पुलिसकर्मियों की जानकारी ली जाएगी। और समीक्षा के बाद जमे हुए पुलिसकर्मियों को तबादला आदेश जारी किया जाएगा ।