Breaking News

Banner

ACB छापे के बाद सरकार ने ADG जीपी सिंह को किया निलंबित, छापे में करोड़ों की संपत्ति का हुआ था खुलासा ।

# प्रदीप पटेल | 06 Jul, 2021

रायपुर। राज्य सरकार ने सोमवार को ADG जीपी सिंह को निलंबित कर दिया है। एसीबी छापे के बाद जीपी कि खिलाफ सरकार ने यह कार्रवाई की है। बता दे कि GP सिंह 94 बैच के आईपीएस हैं। एक जुलाई को सुबह उनके और उनके परिचितों के 15 ठिकानों पर एक साथ ACB ने रेड किया था।

इसमें रायपुर, भिलाई, राजनांदगांव और उड़ीसा में एसीबी औ ईओडब्लू टीम दबिश दी थी। छापे में GP सिंह के यहां 10 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति का पता चला था। रिपोर्ट्स अनुसार सरकार विरोधी कुछ षडयंत्र क दस्तावेज ACB को प्राप्त हुए थे, इसके बाद राज्य सरकार ने उन्हें सस्पैंड कर दिया ।