Breaking News

Banner

रायपुर नगर निगम में बड़ा फेरबदल, जोन आयुक्तों को किया गया इधर से उधर ।

# प्रदीप पटेल | 06 Jul, 2021

रायपुर। राजधानी रायपुर में नगर निगम में बड़ा फेरबदल किया गया है, रायपुर में 3 जोन आयुक्तों का ट्रांसफर किया गया है, इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।जारी आदेश के मुताबिक निगम मुख्यालय में पदस्थ आरके डोंगरे को अब जोन 3 भेजा गया है। जोन 3 के आयुक्त महेंद्र पाठक को जोन 7 भेजा गया है, वहीं जोन 7 के आयुक्त एआर रत्नेश को मुख्यालय भेजा गया है ।