Breaking News

Banner

कोनी थाना में पदस्थ एएसआई लाइन अटैच, अनुशासनहीनता, अवैध वसूली जैसे कई गंभीर आरोप ।

# प्रदीप पटेल | 05 Jul, 2021

बिलासपुर। कोनी थाना में पदस्थ एएसआई शैलेंद्र सिंह को लाइन अटैच कर दिया गया है । उन पर अनुशानहीनता, अवैध वसूली जैसे कई गंभीर आरोप लगते रहे हैं । लगातार शिकायतों के बाद आखिरकार उन्हें लाइन अटैच कर दिया गया है।

ASI पर पहले भी लगे हैं गंभीर आरोप

ASI शैलेंद्र सिंह जब बिलासपुर के सिविल लाईन थाने में पदस्थ रहे थे, तब 4 मई 2018 को बीजापुर की एक आदिवासी लड़की को दो साल तक अपने घर पर बंधक बनाए रखने के आरोप में एट्रोसिटी और किडनैपिंग जैसी गंभीर धाराओं में FIR दर्ज हुई थी। उस वक्त जब लड़की को छुड़ाया गया, तब उसकी दोनों आंखे लात से मारने के कारण खून सी लाल सूजी हुई थी। इतना ही नहीं डंडे से मारे जाने की वजह से लड़की की एक उंगली टूट कर टेढ़ी हो गई थी ।