Breaking News

Banner

 एनीकेट पर सेल्फी लेने उतरे युवक का पैर फ़िसला, डूबने से हुई मौत ।

# प्रदीप पटेल | 04 Jul, 2021

रायपुर। राजधानी रायपुर के खारुन एनीकट पर सेल्फी लेने उतरे युवक का पैर स्लिप होने पर युवक की डूबने से मौत हो गयी है। आपको बता दे कि युवक का शव निकाल लिया गया है। युवक की पहचान हेमंत निषाद उम्र 19 वर्ष निवासी कृष्णा चौक रामनगर, गुढ़ियारी के रूप में हुई है। फिलहाल घटना की सूचना मिलने पर बस्ती थाना पुलिस टीम मौके पर पहुँच मामले की जांच में जुटी है ।