Breaking News

Banner

प्रदेश सरकार का रोका छेका अभियान बिलासपुर में नज़र आ रहा फेल, चौक चौराहों पर पशुओं ने डाला डेरा, आने जाने वाले राहगीरों के लिए खड़ी हुई मुसीबत ।

# प्रदीप पटेल | 03 Jul, 2021

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार हर साल 1 जुलाई से रोका छेका अभियान मनाता है, इस वर्ष भी 1 जुलाई से रोका छेका अभियान कार्यक्रम पूरे प्रदेशभर में मनाया जा रहा है। इसके तहत पशु मालिक अपने पशुओं को खेतों और रास्तों में जाने से रोकते हैं, ताकि बरसात के दिनों में फसलों और रास्ते पर आने जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना ना पड़े और इससे दुर्घटनाओं की संभावनाएं भी कम हो जाए। लेकिन सरकार द्वारा आयोजित किया गया, रोका छेका अभियान बिलासपुर जिले में सफल होता दिखाई नहीं दे रहा है।

शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहों पर आसानी से पशुओं को घूमते देखा जा सकता है। इतना ही नहीं पशुओं ने रोड को अपना डेरा तक बना लिया है, और जून के जोड़ यहां पर बैठे रहते हैं नगर निगम की उदासीनता की वजह से आने जाने वाले राहगीरों की जान मुश्किल में तो पड़ती है, इसके अलावा कई मर्तबा जाम की स्थिति भी शहर में निर्मित हो जाती है। 1 जुलाई से पहले नगर निगम द्वारा इसकी तैयारियों को लेकर बैठक भी की गई थी, और बड़े बड़े वादे कर पशुओं को रोड में ना पहुंचने देने की बात नगर निगम के अधिकारी कहते नजर आए थे। लेकिन शहर के सभी चौक चौराहों में बैठे पशुओं ने उनकी पोल खोल दी है।  इतना ही नहीं सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान को भी मुंह चिढ़ाते यह पशु नजर आते हैं ।