Breaking News

Banner

नए एसपी विजय अग्रवाल ने किया पदभार ग्रहण, जशपुर जिले की कमान संभालने के बाद कहा पीड़ितों को मिलेगा न्याय, फरियादियों की होगी सुनवाई ।

# प्रदीप पटेल | 03 Jul, 2021

जशपुर। नए एसपी विजय अग्रवाल ने जशपुर एसपी का पदभार ग्रहण कर लिया है, नए एसपी ने पदभार ग्रहण करने के बाद सबसे पहले निरीक्षण किया, और उसके बाद सम्बंधित अफसरो से चर्चा की, नए एसपी ने पदभार ग्रहण करने के बाद ASP और एसडीओपी समेत थाना प्रभारियों से चर्चा की और कहा कि फरियादियों की सुनवाई करे, इसमे किसी तरह की कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने कहा की जनता की समस्याओ को सुनकर उनकी समस्याओ का निराकरण करना हमारी जिम्मेदारी है। पुलिस और जनता के बीच बढ़िया तालमेल बना रहे यही प्रयास किया जाए ।