Breaking News

Banner

रतनपुर पुलिस ने लावारिश कार से किया गांजा बरामद, 9 लाख से अधिक कीमती सामान जब्त ।

# प्रदीप पटेल | 03 Jul, 2021

बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने लावारिश कार के अन्दर एक लाख रूपयों से अधिक कीमती गांजा बरामद किया है। पुलिस ने स्वीफ्ट कार को भी जब्त कर लिया है। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने जब्ती की कार्रवाई पोड़ी मोड़ के पास किया है। रतनपुर पुलिस को जनकारी मिली कि पोड़ी मोड़ के पास बिना नम्बर वाली एक स्विफ्ट कार संदेहास्पद स्थिति में है। जानकारी मिलते रतनपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी।

मौके पर बिना नम्बर वाली स्वीफ्ट डीजायर लावारिश हालत में खड़ी है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान डीजायर के अन्दर से दस किलो से अधिक गांजा बरामद किया। पुलिस के अनुसार बरामद गांजा की कीमत करीब एक लाख रूपयों से अधिक है।कार्रवाई  करते हुए कार और गांजा को जब्त किया गया। बरामद सामान की कीमत 9 लाख रूपयों से अधिक है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गाड़ी मालिक की पड़ताल की जा रही है। कयास लगाया जा रहा है, कि गांजा के साथ बरामद कार मध्यप्रदेश के शहर पन्ना कटनी या जबलपुर की हो सकती है।