Breaking News

Banner

जुआ के बड़े फड़ में पुलिस ने की रेड कार्यवाही, 5 जुआरियों को किया गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 01 Jul, 2021

बिलासपुर। जुआ के बड़े फड़ में पुलिस ने रैड कार्यवाही की हैं, मामला सिरगिट्टी थाना अंतर्गत का हैं, मौके से पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं जिनके पास से 1 लाख से अधिक की नगदी रकम जप्त की गई हैं । मालूम हो कि पुलिस कप्तान द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक लेकर जिले में पहले से चल रहे सट्टा जुआ एवं नशे किं रोकथाम हेतु मुहिम छेड़ रखी हैं ।

इसी तारतम्य में बुधवार को थाना प्रभारी सिरगिटटी द्वारा लगातार तीसरे दिन भी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी निमेष बरैया के निर्देश पर थाना स्तर टीम तैयार कर थाना क्षेत्र में जुआ सटटा खेलने एवं नशे के कारोबार करने वाले स्थानों पर दबिश दे कार्यवाही कर रही हैं । वही आज सूचना मिली की थाना क्षेत्रान्तर्गत तिफरा यदुनंदन नगर विष्णु चौक में कुछ लोग जुआ खेल रहें हैं, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुँच दबिश दी ।

वहां मौके से जुआ खेल रहे जुआडियों :-

1. रुपचंद रात्रे पिता महेश राम रात्रे उम्र 30 वर्ष,

2. योगेन्द्र मिश्रा पिता बीपी मिश्रा उम्र 31 वर्ष निवासी राजकिशोर नगर,

3. शैलेष कुमार कश्यप पिता राम शरण कश्यप उम्र 45 वर्ष निवासी गोंडपारा वार्ड नम्बर 7 तिफरा,

4. अजय कुमार पिता दसरू राम मनोहर उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 10 सिरगिट्टी,

5. त्रिलोकी वर्मा पिता स्वर्गीय हेतलाल वर्मा उम्र 40 चौक वार्ड नम्बर 07 बिलासपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1,15,600 नगद जप्त किया गया ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप, सिविल लाईन स्टाफ़ आरक्षक सरफराज खान, विकास यादव, संजीव जांगड़े, अविनाश पांडेय, आरक्षक मिथलेश सोनी, सैयद साजीद की अहम भूमिका रही ।