Breaking News

Banner

राजधानी पुलिस ऑपरेशन क्लीन अभियान चलाकर 75 नशेड़ी और सटोरियों को धरदबोचा, नशे का सामान किया बरामद ।

# प्रदीप पटेल | 30 Jun, 2021

रायपुर। राजधानी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन अभियान के चलते सट्टा, जुआ, गांजा और अवैध शराब बेचने को लेकर विशेष अभियान चलाया गया इस दौरान 27 सटोरियों, 12 गांजा बेचने वाले, 6 जुआरी और 7 अवैध शराब बेचने वाले व 25 अड्डेबाजो को गिरफ्तार कर कुल 75 लोगो को पुलिस ने धर दबोजा है। आपको बता दे की पकड़े गए नशेड़ी और सटोरियों के पास से 31 हजार 290 रुपए नकद, 287 पुड़यिा गांजा व 5 हजार रुपए नकद, 38 पौवा शराब बरामद किया गया।

इन अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा

वही पुलिस के मुताबिक पकड़े गए, आरोपियों में विनोद मोहम्मद इमरान निवासी बैजनाथ पारा, सुनील सेन निवासी प्रेमनगर, करन साहू निवासी तुलसीनगर, अविनाश शर्मा निवासी पहाड़ी पारा, श्याम तांडी निवासी नेहरू नगर, मोहम्मद हसन निवासी संजय नगर आरडीए कॉलोनी, बुधराम यादव निवासी कलिंगनगर, नंद कुमार यादव निवासी गुढियारी शंकर साहू गुढियारी, हियाल निवासी कैलाशपुरी, राकेश कंनौजे काशीरामनगर, अब्दुल कादिर, धनसिंह ध्रुव निवासी नर्मदा पारा गंज, राधेश्याम कैटकी निवासी, विशालनगर, जगदीश बिनिया निवासी कचना हॉउसिंग बोर्ड, गन्नू छतरी निवासी अमलीडीह हॉउसिंग कॉलोनी ईरानी 2 डेरा, राजा राम निवासी आदिवासी कॉलोनी कुशालपुर, जितेंद्र बैरागी निवासी सड्ड, तेजू सोनी निवासी नेहरूनगर, गोपाल मंडल निवासी 18 ब्लॉक माना कैंप, राजेश मंडल निवासी 18 ब्लॉक माना, रुपेश विश्वकर्मा निवासी खरोरा, रोशन लाल निवासी ग्राम परसट्ठी, इमरान खान निवासी गोकुलनगर, मधुसूदन बाघ निवासी संतोषी नगर, मकबूल आलम निवासी गाजीनगर बिरगांव,  पुरुषोत्तम निषाद निवासी बिरगांव, अविनाश उर्फ के, संतोष निवासी विजयनगर, राहुल झा निवासी संयासी पारा, कमल स्वामी निवासी प्रेमनगर गुढ़यिारी आदि को गिरफ्तार किया गया है ।