Breaking News

Banner

राजधानी में नहीं थम रही चाकूबाजी, समर्पण अभियान का भी नहीं दिखा असर, थाने से चंद कदमो की दूरी पर बेखौफ बदमाश ने नाबालिगों को चाकू मारा ।

# प्रदीप पटेल | 29 Jun, 2021

रायपुर। राजधानी रायपुर के गोलबाजार थाने के सामने मटन मार्केट में चाकूबाजी का मामला सामने आया है । घटना अलसुबह 5 बजे की है जहां पुरानी रंजिश के चलते अयान और प्रत्यूष नामक नाबालिग को चाकू मारकर घायल किया गया है। जबकि गोलबाजार थाना पुलिस ने मामूली मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। सूत्रों ने बताया कि घायलों की हालत गंभीर है व उन्हें इलाज़ हेतु निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार बताया जा रहा है ।