Breaking News

Banner

वायुसेना एयरबेस पर हुए हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी की हाईलेवल मिटिंग, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री सहित NSA अजीत डोभाल मौजूद ।

# प्रदीप पटेल | 29 Jun, 2021

नई दिल्ली। जम्मू में भारतीय वायुसेना के बेस पर हुए ड्रोन हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर उच्चस्तरीय बैठक जारी है। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल भी बैठक में मौजूद है । बताया जा रहा है कि बैठक में जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन हमले से जुड़े मसले पर चर्चा हो सकती है, एनएसए डोभाल और रक्षा मंत्री पीएम को जम्मू में सुरक्षा तैयारियों को लेकर अपडेट देंगे, साथ ही जियो फेंसिंग तकनीक पर भी बैठक के दौरान विस्तार से चर्चा की जाएगी ।

लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर ढेर

जम्मू कश्मीर में मंगलवार को सुरक्षा बल के जवानों ने नेशनल हाईवे पर हमले एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। सोमवार शाम से देर रात तक चली मुठभेड़ में सुरक्षा बल ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर अबरार को मार गिराया। मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकी भी मारा गया, सुरक्षा बल के कई जवानों और नागरिकों की हत्या के मामले में अबरार वांटेड था, उसके साथ मारे गए पाकिस्तानी आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है ।

भारत ने UN में उठाया जम्मू में ड्रोन हमले का मुद्दा

जम्मू-कश्मीर में आर्मी बेस पर ड्रोन हमले की साजिश का मसला संयुक्त राष्ट्र सभा में भी उठा है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा कि सामरिक और वाणिज्यिक संपत्तियों के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों के लिए हथियारबंद ड्रोन के इस्तेमाल की संभावना पर वैश्विक समुदाय को गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है ।