Breaking News

Banner

डिप्टी कलेक्टर पद पर प्रमोट हुए तहसीलदार गभेल हुए रिलीव ।

# प्रदीप पटेल | 28 Jun, 2021

बिलासपुर। बिलासपुर तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार और फिर तहसीलदार रहे नारायण प्रसाद गबेल सोमवार को रिलीव हो गए । उन्होंने अपना चार्ज नायब तहसीलदार राजकुमार साहू को दिया, देखा जाए तो अब राजकुमार साहू तहसीलदार का वजन अब बढ़ गया है । अब वो अपनी जिम्मेदारी के साथ डिप्टी कलेक्टर गभेल का भार संभालेंगे, इस भार के बदले तहसीलदार राजकुमार साहू ने डिप्टी कलेक्टर का गुलदस्ता देकर शुभकामना दी। डिप्टी कलेक्टर एनपी गभेल का प्रमोशन के यही नियुक्ति हुई है वही अब गभेल कलेक्ट्रेट में बैठ कर पूरे जिले में नजर रखेंगे ।

मालूम हो कि प्रमोशन के बाद डिप्टी कलेक्टर के रूप में एनपी गभेल ने कलेक्ट्रेट बिलासपुर में चार्ज लिया। डिप्टी कलेक्टर बनने के बाद तहसीलदार नारायण प्रसाद गभेल ने सोमवार को नायब तहसीलदार राजकुमार साहू को चार्ज सौंपकर रिलीव हो गए। अब राजकुमार साहू प्रभारी तहसीलदार के चार्ज में रहेंगे । गभेल नायब तहसीलदार के बाद प्रशासनिक अनुभव और राजस्व जानकारी के कारण यही तहसीलदार भी रहे। हाल ही में गबेल का डिप्टी कलेक्टर के पद में प्रमोशन हुआ है । रिलीव होने के बाद तहसीलदार कोर्ट में लगे प्रकरणों की पेशी बढ़ा दी गयी। वही आने वाले दिन भी पेशियां बढ़ेगी, जब तक पूर्णकालिक तहसीलदार की पदस्थापना न हो जाये। यहाँ से जाने के बाद एनपी गबेल ने कलक्ट्रेट बिलासपुर में डिप्टी कलेक्टर का चार्ज ले लिया ।