Breaking News

Banner

3 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, ग्राहक की तलाश में महामाया चौक में घूम रहा था आरोपी ।

# प्रदीप पटेल | 27 Jun, 2021

बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने महामाया चौक में एक युवक के पास से 3 किलो ढाई सौ ग्राम गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत 16 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है। सरकंडा थाना क्षेत्र के महामाया चौक के पास एक युवक थैले में गांजा लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा था। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। मुखबिर की सूचना पर सरकंडा पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को 3 किलो से ज्यादा गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गए युवक का नाम कुलदीप सोनकर बंगालीपारा सरकंडा का रहने वाला है। इस मामले में सरकंडा टीआई जेपी गुप्ता ने बताया कि नशे के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किए है।

थाना क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार करने वालो की जानकारी जुटाने एक टीम बना कर पतासाजी की जा रही है। इस कड़ी में आज सूचना मिली कि एक युवक महामाया चौक के पास थैले में गांजा रखा हुआ है और बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर तत्काल मौके पर टीम भेज जा गया और घेराबंदी कर युवक को पकड़ कर उसके पास से करीब 16 हजार का 3.25 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम कुलदीप सोनकर बंगालीपारा सरकंडा का रहने वाला बताया। आरोपी युवक के खिलाफ धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।