Breaking News

Banner

कलेक्टर के निर्देश पर फिर से हुई छापामार कार्यवाही, खनिज विभाग ने मचाया तहलका, रेत माफियाओं में मची खलबली ।

# प्रदीप पटेल | 26 Jun, 2021

बिलासपुर। कलेक्टर डॉ. साराँश मित्तर के निर्देश पर एक बार फिर खनिज विभाग का अमला कार्यवाही पर निकला, खनिज विभाग की टीम ने लगातार चौथे दिन भी खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए कार्यवाही किया। खनिज अमले ने अवैध खनिज परिवहन के कुल 5 प्रकरण दर्ज किए जिनमे 4 रेत खनिज के एवं 1 ईंट के परिवहन के प्रकरण शामिल हैं। खनिज अमले द्वारा ग्राम लोखंडी एवं ग्राम मंगला अवैध रेत भंडारण के प्रकरण भी दर्ज किया है। जिसमे कुल 500 घन मीटर रेत खनिज जप्त कर अवैध रेत भंडारणकर्ताओ को नोटिस जारी किया है ।

उपरोक्त सभी प्रकरणों पर खनिज नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी। बता दे जब से खनिज विभाग को शिकायत मिली है और जिले के कलेक्टर ने जब से आवश्यक दिशा निर्देश देकर छापामार कार्यवाही करने निर्देशित किया है, तब से खनिज विभाग की टीम ने अवैध परिवहन, उत्खनन और अवैध भंडारण के मामले में दबिश देना शुरू कर दिया है। इसमे रेत माफियाओं में खलबली मची हुई है। फिलहाल देखना है की खनिज विभाग और कितने रेत माफियाओं नींद हराम करती है, या फिर चार दिनों बाद यह मामला शांत हो जाएगा ।