Breaking News

Banner

कांग्रेस नेता और कामगार मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष ने की खुदकुशी,  पारिवारिक विवाद में खुदकुशी की आशंका ।

# प्रदीप पटेल | 26 Jun, 2021

कोंडागांव। कांग्रेस नेता और कामगार मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष पारस गोस्वामी (32) ने आत्महत्या कर ली। उनका शव शुक्रवार देर शाम घर में ही फंदे से लटका हुआ मिला। फिलहाल सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, आड़का छेपड़ा वार्ड निवासी पारस गोस्वामी काफी मिनलसार कांग्रेस नेता थे। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे घर के कमरे में ही उनका शव मिला। बताया जा रहा है कि करीब एक माह पहले भी पारस ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया था। समय रहते दोस्तों ने अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचा ली थी। तब दोस्तों से कहा था कि कब तक उन्हें बचाएंगे और अब फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली ।

पारिवारिक विवाद में खुदकुशी की आशंका

कांग्रेस नेता पारस के पारिवारिक विवाद के चलते खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है। वह अपने घर में अकेले कमाने वाले थे। परिवार में उनकी मां, पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। बेटी चौथी क्लास में पढ़ती है, जबकि बेटा अभी सिर्फ 4 साल का है। पुलिस उनके खुदकुशी करने के कारणों की जांच कर रही है। इस संबंध में उनके दोस्तों से भी पूछताछ हो सकती है ।

हंसमुख और स्थानीय स्तर पर काफी लोकप्रिय थे पारस

पारस गोस्वामी के बारे में बताया जा रहा है कि वह काफी हंसमुख और मिलनसार नेता था। स्थानीय स्तर पर भी काफी लोकप्रिय थे। पार्टी के हर कार्यक्रम में हमेशा आगे रहते थे। इसके चलते ही उन्हें कामगार संघ के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पारस के निधन पर PCC चीफ मोहन मरकाम और महासचिव मनीष श्रीवास्त ने शोक व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को मुक्ति धाम में किया जाएगा ।