Breaking News

Banner

ठेलकाडीह नवीन थाना का हुआ शुभारंभ, प्रथम थाना प्रभारी बने सतीश, MLA, आईजी, कलेक्टर और एसपी हुए शामिल ।

# प्रदीप पटेल | 24 Jun, 2021

दुर्ग। विवेकांनद सिन्हा (भा.पु.से) पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग (छ. ग.) के कर कमलों से दिनांक 23.06.2021 को भुनेश्वर बघेल, विधायक, डोंगरगढ़, के विशेष आतिथ्य व तारण प्रकाश सिन्हा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, राजनांदगांव के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ, इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी. श्रवण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम, सुरेशा चौबे, नगर पुलिस अधीक्षक लोकेश देवांगन, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जी.सी.पति, राजेश जोशी, चंद्रेश ठाकुर, घनश्याम कामड़े, एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधीगण, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरंपचगण व आम जनता की मौजूदगी में नवीन थाना का फीता काटकर शुभारंभ किया गया ।

इस अवसर पर विवेकांनद सिन्हा पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, दुर्ग द्वारा अपने उद्धबोधन में बताये कि थाना खुलने से आसपास के क्षेत्रों के ग्रामिणों को सुविधा के साथ ही पुलिस प्रशासन का सहयोग भी प्राप्त होगा। जिससे बढ़ते अपराधों को रोकने में सफलता मिलेगी, क्षेत्र में शांति स्थापित करना पुलिस का आहम उद्देश्य है थाना ठेलकाडीह के प्रथम थाना प्रभारी सतीष पुरीया एवं स्टाप को पुलिस महानिरीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया, कि थाने में आने वाले सभी प्रार्थी/आवेदकगणों को सुने व मामले का संज्ञान लेते हुये त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें, साथ ही जनता से मधुर संबंध बनाये रखे ।