Breaking News

Banner

घर पर गांजा रेड की र्कारवाई कर 35 किलो गांजा पुलिस ने किया बरामद ।

# प्रदीप पटेल | 23 Jun, 2021

रायगढ़। सरिया पुलिस द्वारा बीते दिन ग्राम अमेरी में उमेश चौधरी के घर पर गांजा रेड की र्कारवाई कर घर में अवैध बिक्री के लिये रखा हुआ 35 किलो गांजा बरामद किया गया है, वही पकड़े गए आरोपी पर NDPS Act की कार्रवाई कर आज रिमांड पर भेजा गया। मालूम हो कि पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह द्वारा गांवों में अवैध शराब, गांजा पर प्रतिबंध लगाने थाना प्रभारियों को मुखबिरों के साथ ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को विशेष तौर पर निर्देशित करने एवं उनसे लगातार सम्पर्क कर गांव में सभी प्रकार की गतिविधियों की जानकारी लेने निर्देशित किया गया है ।

इसी क्रम में बीते दिन थाना प्रभारी सरिया निरीक्षक डी.के. मार्कण्डेय को ग्राम अमेरी में रहने वाले उमेश चौधरी के घर पर ओडिशा से गांजा लाकर बिक्री करने की सूचना मुखबिर एवं गांव के प्रमुख व्यक्तियों से मिली, इस सूचना को टी.आई. मार्कण्डेय द्वारा एसपी रायगढ़ एवं सुपरविजन अधिकारी डीएसपी (IUCAW) गरिमा द्विवेदी को अवगत कराते हुए, बगैर विलम्ब ‍किये गवाहों को साथ लेकर ग्राम अमेरी में उमेश कुमार चौधरी उर्फ चंडु लाल के घर रेड किये, घर की विधिवत तलाशी के दौरान उमेश चौधरी के घर में छत के ऊपर कमरे पर 35 पैकेट दो प्लास्टिक बोरी अंदर में मादक पदार्थ गांजा मिला, जिसकी कीमती 1,75,000 बताई जा रही है ।

वही पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा बताया गया कि वह ओडिशा से अवैध बिक्री के लिये घर में लाकर छिपाना बताया, जिसे जप्त कर आरोपी उमेश कुमार चौधरी उर्फ चंडु लाल पिता स्व. नंदलाल चौधरी उम्र 33 वर्ष सा. अमेरी थाना सरिया के विरूद्ध थाना सरिया में धारा 20(B) NDPS Act के तहत कार्रवाई की गई है। गांजा रेड की कार्रवाई में निरीक्षक डी.के. मार्कण्डेय के हमराह सहायक उप निरीक्षक विमल यादव, आरक्षक राज कुमार साव,रामजी सारथी, गोपाल प्रसाद डनसेना, मोहन लाल गुप्ता, सियाराम कोरस, महिला आरक्षक झटकांति सिदार की अहम भूमिका रही ।