Breaking News

Banner

छोटी-मोटी चोरी मामले में अधिकारियों से वाहवाही लुटने वाली पुलिस चोरी के बड़े मामले का खुलासा करने में नाकाम, CMO के घर हुए 18 लाख की चोरी का मामला अब तक अनसुलझा ।

# प्रदीप पटेल | 23 Jun, 2021

बिलासपुर। छोटे छोटे मामले में वाहवाही लुटने वाली पुलिस अब बड़ी चोरी के मामले को पकड़ने में नाकाम साबित होती नजर आ रही है। जहां एक तरफ पुलिस कहती है की हम अपराधियो को पकड़ने में कोई कसर नही छोड़ते है। और अपने क्षेत्र में अपराध नही होने देते है। लेकिन यहां पर यह सब दावा खोखला साबित हो रहा है, क्योंकि सकरी पुलिस की नाकामी और दावे खोखले साबित हो गए है। जिसकी वजह से आमजनता भी अब चर्चा करने लगी है, असल मे हम आपको बता दे की लगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी तख़तपुर नगर पालिका सीएमओ के घर हुए 18 लाख की चोरी का मामला अब तक अनसुलझा हुआ है। जिसमे पुलिस की कथनी और करनी में काफी अंतर नजर आ रहा है। बता दे की तखतपुर नगर पालिका की सीएमओ शीतल चन्द्रवंशी जो 14 मई से कोविड की वजह से अपने घर कवर्धा चली गयी थी, वही खेती किसानी और जमीन का कारोबार करने वाले पति ऋषि चन्द्रवंशी भी अपनी पत्नी के साथ गृह ग्राम गए हुये थे ।

इस बीच उनके कारोबार से आया हुआ पैसा 18 लाख घर मे रखा हुआ था। चूंकि 14 मई से लेकर 29 मई तक कोविड की वजह से सीएमओ छुट्टी में थी और पति भी सेवा में लगे हुए थे, इसलिए बिलासपुर के सकरी स्थित रामा लाइफ सिटी के मकान में ताला लगा हुआ था। बस फिर क्या चोरी करने वाले चोरों ने मौका पाकर सुने मकान में हाथ साफ कर दिया। और मौका पाकर चोरों ने घर मे रखे 18 लाख की रकम पर कर दी, इधर जब सीएमओ और उनके पति घर पहुँचे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। और सारा सामान बिखरा पड़ा है, वही जब अलमारी देखा तो उसमें रखा हुआ 18 लाख पार हो चुका था। तब सीएमओ ने घटना की सूचना सकरी पुलिस को दी, इधर पुलिस घटना स्थल पर आकर जांच की और 18 लाख की रकम को लेकर बारीकी से पूछताछ की, हालांकि पुलिस ने सीएमओ से यह तक कहा कि चोरी गए रकम की कीमत को कम लिखाया जाए ।

लेकिन सीएमओ और उसके पति ने साफ कहा कि जितनी चोरी हुई है उतना ही लिखाया जाएगा, फिर पुलिस ने एफआईआर में 18 लाख चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली, अब लगभग 20 दिन गुजर जाने के बाद भी चोरों का पता पुलिस नही लगा सकी है। यहां तक सायबर सेल की टीम भी इसमे कोई खास काम नही कर सकी है। और सकरी पुलिस तो सिर्फ यही बोल रही है की जांच की जा रही है, संदेहियों की तलाश कर पूछताछ हो रही है, लेकिन असलियत में देखा जाए तो पुलिस ने हाथ कुछ नही लगा है, सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। इधर सीएमओ और उसके पति ने टीआई से भी पूछा लेकिन जवाब वही मिला की मामले की जांच की जा रही है, फिलहाल आपको बता दे की सीएमओ के घर चोरी हुए मामले में पुलिस ने अब तक क्या किया क्या नही किया यह तो कोई नही जानता लेकिन हम आपको बता दे की यह मामला काफी सवाल पैदा कर रहा है। जिसमे ऐसा लगता है कि इस मामले को लेकर पुलिस जरा भी गंभीर नही है। अगर गंभीर रहती तो शायद अब तक चोर पुलिस की गिरफ्त में रहते, बहरहाल पुलिस और चोर की इस लुका-छिपी में आखिर कौन बाजी मारता है, यह देखने वाली बात होगी। फिलहाल तो यह 18 लाख की चोरी पुलिस के लिए चैलेंज बना हुआ है ।