Breaking News

Banner

शराबी पिता से परेशान बेटी ने आत्महत्या करने का किया प्रयास, 112 में तैनात कॉन्स्टेबल के समझाइस पर युवती को सकुशल घर पहुंचा ।

# प्रदीप पटेल | 22 Jun, 2021

कोरबा। कटघोरा थानान्तर्गत जड़गा चौकी क्षेत्र ग्राम केशलपुर के आश्रित ग्राम बरभाठा निवासी सरस्वती पावले अपने शराबी पिता से क्षुब्ध होकर अपनी इहलीला समाप्त करने की कोशिश की लेकिन जड़गा चौकी में तैनात 112 की टीम मुकुवा इवेंट के दौरान युवती को देखा और अपनी सूझबूझ दिखाते हुए उसकी जान को बचाई। दरअसल मामला जड़गा चौकी क्षेत्र के ग्राम केशलपुर के आश्रित ग्राम बरभाठा निवासी बुधवार सिंह पावले रोज शराब पीकर परिवार में झगड़ा करता है, बुधवार सिंह सोमवार को शाम को पिता द्वारा शराब पीकर झगड़ा करने लगा और परिवार में सभी को गाली गलौज देने लगा।

जिस पर बेटी सरस्वती द्वारा मना करने पर पिता बुधवार ने बेटी सरस्वती को भी गाली गलौज देने लगा। पिता के रोज के किचकिच से परेशान युवती घर में बिना बताए ग्राम मुकुवा के रास्ते में पड़ने वाले सिरकी के पास केरहा नाला के पास जाकर अपनी इह लीला समाप्त करने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान जड़गा चौकी पर तैनात 112 की टीम को ग्राम मुकुवा का इवेंट प्राप्त होने 112 में तैनात कॉन्स्टेबल 482 लव पात्रे और चालक 1058 नरेश महंत मुकुवा की ओर जा रहे थे।

रास्ते में पड़ने वाले केरहा नाला में जब टीम की नजर पड़ी तो इन्होंने शक के आधार पर युवती के पास पहुंच कर पूछताछ की जिस पर युवती सरस्वती पावले ने रोते हुए अपनी दास्तां बयां की और बताया कि पिता के द्वारा रोज शराब पीकर घर में झगड़ा करने परेशान होकर वो आत्महत्या करने आई है।

112 की टीम ने युवती को सकुशल घर पहुंचा कर घर में दी समझाइस

112 में तैनात लव पात्रे व नरेश महंत ने लड़की को आत्महत्या करने के प्रयास युवती को समझाया व केशलपुर ले जाकर सकुशल घर पहुंचाया। तथा घर पर मौजूद परिजनों को समझाइस दी और पिता बुधवार सिंह पावले को शराब पीकर झगड़ा करने को लेकर सख्त चेतावनी दी, 112 की सुखबूझ से एक लड़की की जान बचाई जा सकी ।