Breaking News

Banner

मोटरसायकल रोक कर लड़की से सरेराह छेड़छाड़ और गाली गलौच करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 20 Jun, 2021

बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने मोटरसायकल रोक कर लड़की से सरेराह छेड़छाड़ करने और लड़की के दोस्त से गाली गलौच करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिविल पुलिस के अनुसार लड़की की शिकायत पर घटना के ही दिन एक आरोपी को पकड़ा गया था। दो अन्य आरोपियों को घेराबन्दी कर आज गिरफ्तार किया गया है। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार लड़की अपने दोस्त के साथ मोटरसायकल से बृहस्पतिबाजार सब्जी लेने गयी। घटना 14 जून की है। सब्जी लेकर लौटते समय पोस्ट आफिस के पास तीन युवकों ने घेरकर मोटर सायकल रोका। इसके बाद लड़की के शरीर पर तीनों हाथ फेरने लगे।

इसी बीच जब लड़की के दोस्त ने मना किया। इसके बाद तीनों ने लड़की के दोस्त को गाली देना शुरू कर दिया। लड़की की शिकायत पर तीन में से एक आरोपी सलीम खान ऊर्फ बाबा को घटना के दूसरे दिन गिरफ्तार किया गया। जबकि फरार तीन अन्य आरोपियों आकिब खान पिता आबिद खान और अफताब अहमद खान पिता अंसार अहमद खान को शनिवार को मुखबीर की सूचना पर घेराबन्दी के बाद पकड़ा गया। तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 354, 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेज दिया गया है ।