Breaking News

Banner

सरपंच पटवारी एवं सचिव की मिलीभगत कर शासकीय 15 डिसमिल भूमि बेचा, अब इस जमीन में मकान सहित दुकान का हो रहा निर्माण-कलेक्टर एसडीएम सहित मुख्यमंत्री से शिकायत की ।

# प्रदीप पटेल | 18 Jun, 2021

बिलासपुर। शहर के साथ ही शहर से लगे गांव की जमीनों की कीमत आसमान छूने लगी है, वही गांव और लोगों की जिम्मेदारी जिनके हाथ सौपा गया है। जिन पर विश्वास करके जनता ने चुना है वहीं अब शासकीय जमीनों की खरीदी बिक्री करने लगे हैं, चूंकि शासकीय भूमि निजी भूमि की अपेक्षा कम कीमत में मिल जा रही है। जिस वजह से पैसे वाले आनन-फानन में शासकीय भूमि की खरीद फरोख्त करने लगे हैं, इधर अगर ग्राम पंचायतों की बात करें तो सरपंच अपने क्षेत्र के पटवारी एवं ग्राम सचिवों की मिलीभगत करके कीमती भूमियों को बेच कर लाखों रुपए अंदर कर रहे हैं। कुछ इसी तरह का मामला शहर से लगे ग्राम पंचायत सेंदरी पंचायत से जानकारी में आई है। 

यहां वर्तमान सरपंच के द्वारा शासकीय पद में रहने वाले पटवारी एवं सचिवों से मिलीभगत करके 15 डिसमिल रोड से लगी कीमती भूमि गांव के ही एक बड़े पैसे वाले व्यक्ति को बेच दी गई है। इतना ही नहीं क्योंकि भूमि सड़क से लगी हुई है, ऐसे में खरीदार द्वारा उस भूमि पर बड़ा मकान सहित दुकानों का निर्माण बेख़ौफ़ किया जा रहा है। वही खरीद-फरोख्त का  पूरा मामला गांव में लोगों के द्वारा जुबान पर है लेकिन सामने आने से लोग दुश्मनी आदि की वजह से पीछे हट रहे हैं, हालांकि बताया जा रहा है कि इस मामले की शिकायत जिला कलेक्टर सहित एसडीएम एवं मुख्यमंत्री से करने की तैयारी की जा रही है ऐसे में देखना है कि इस मामले पर संबंधित राजस्व अधिकारी जांच में कब तक लेते हैं। वही मामला इन अधिकारियों के संज्ञान में कब तक आता है, और शासकीय सेवारत पटवारी एवं सचिव सहित गांव के रक्षक सरपंच जो कि भक्षक बन बैठे हैं इन पर किस तरह की कार्रवाई की जाती हैं ।