Breaking News

Banner

एंटीलिया केस में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा गिरफ्तार, वाजे के साथ साजिश में शामिल होने का आरोप ।

# प्रदीप पटेल | 17 Jun, 2021

मुंबई। एंटीलिया केस और मनसुख हिरेन मर्डर मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। आज मुंबई के पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और शिवसेना नेता प्रदीप शर्मा के घर पर एनआईए की टीम छापेमार कार्रवाई कर रही है। प्रदीप शर्मा से घंटों पूछताछ के बाद एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि प्रदीप शर्मा एनआईए के रडार पर काफी समय से चल रहे थे, लेकिन जांच एजेंसी के पास प्रदीप शर्मा के खिलाफ पूख्ता सबूत नहीं थे। अब एनआईए के पास ठोस सबूत मिले हैं ।उसके बाद मुंबई के अंधेरी के जेपी नगर इलाके में भगवान भवन बिल्डिंग की छठी मंजिल पर स्थित प्रदीप शर्मा के आवास पर एनआईए की टीम इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच की। जांच के दौरान कई सबूत मिले उसके बाद जांच एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

प्रदीप शर्मा के आवास पर एनआईए के साथ सीआरपीएफ की टीम भी मौजूद है। इसमें कुछ महिला अधिकारी भी शामिल हैं । बताया जा रहा है कि मनसुख के मर्डर से कुछ दिन पहले सचिन वझे और एक शख्स के बीच अंधेरी इलाके में स्थित एक बैठक हुई थी, प्रदीप शर्मा भी इसी इलाके में रहते हैं। जांच एजेंसी को आशंका है कि मीटिंग सचिन वझे और शर्मा के बीच हुई। इसके अलावा एक सीसीटीवी फुटेज में सचिन वझे और विनायक शिंदे बांद्रा वर्ली सी लिंक पर कार में बैठे दिखाई दिए। एजेंसी का मानना है कि ये दोनों अंधेरी में शर्मा से मिलने ही जा रहे थे। क्योंकि मनसुख हिरेन को जिस नंबर से कॉल कर बुलाया गया, उसका आखिरी लोकेशन भी अंधेरी का जेबी नगर था।

प्रदीप शर्मा पर पहले भी लग चुके हैं आरोप

प्रदीप शर्मा 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। मुंबई में यह एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर जाने जाते थे। हालांकि इन पर पहले भी इनका अंडरवर्ल्ड के साथ तार जुड़े हुए थे। छोटा राजन के गुर्गे लखन भैया का फर्जी एनकाउंटर करने का आरोप प्रदीप शर्मा, विनायक शिंदे समेत पूरी टीम पर लगा था। इस मामले में शर्मा को सस्पेंड भी किया गया था, लेकिन बाद में वे कोर्ट से बरी हो गए थे। 2019 में प्रदीप शर्मा शिवसेना के टिकट पर नालासपोरा से चुनाव भी लड़ चुके हैं।

क्या एंटीलिया मामला

बता दें कि 25 फरवरी को मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटक से भरी एक स्कॉर्पियो बरामद हुई थी, जिसमें 20 जिलेटिन की छड़ें और एक धमकी भरा नोट मिला था। इस मामले में वाहन मालिक मनसुख हिरण की मौत हो चुकी है। इस मामले की जांच एनआईए कर रही है।