Breaking News

Banner

सरगुजा एसपी को नोटिस, एनसीपी सी आर ने तीन दिवस के अंदर जवाब मांगा ।

# प्रदीप पटेल | 16 Jun, 2021

बिलासपुर। संप्रेक्षण गृह से भागे बाल अपचारी के खिलाफ आई पी सी के तहत जुर्म दर्ज करने के मामले को एन सी पी सी आर ने गंभीरता से लेते हुए सरगुजा एसपी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अम्बिकापुर बाल संप्रेक्षण गृह में रहा है। बालक भाग गया था। इस मामले में सरगुजा पुलिस ने प्रवधान के विपरीत बालक के खिलाफ आई पी सी की धारा 224 के तहत जुर्म दर्ज किया है। नियमानुसार बालक को बाल न्यायालय में पेश करना था। इस मामले में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के सदस्य यशवंत जैन ने सरगुजा एसपी को नोटिस जारी कर तीन दिवस में मेल से जवाब मांगा है ।