Breaking News

Banner

दो दिन पहले घर से लापता युवक का शव जली हुई हालत में मिली ।

# प्रदीप पटेल | 16 Jun, 2021

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। कोरिया से लापता युवक का शव सुबह GPM जिले ले में जली हुई हालत में मिला है। युवक एक दिन पहले घर से निकला था, इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। उसकी बाइक कोरिया जिले में मिली थी। आशंका है कि युवक को जिंदा जलाया गया है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पहचान के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, कोरिया में झगराखांड के खोंगापानी निवासी राघवेंद्र पटेल (36) पिता मनपति पटेल सोमवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकला था। इसके बाद जब नहीं लौटा तो परिजनों ने अगले दिन मंगलवार को उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। उसी दिन गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के मरवाही के सेमरदर्री के जंगल में जली हुई हालत में शव पड़ा देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहचान कराने का प्रयास किया, पर पता नहीं चल सका।