Breaking News

Banner

विराट कोहली के जबरदस्त फैन हैं, WWE सुपरस्टार जॉन सीना, पोस्ट हो रही है वायरल ।

# प्रदीप पटेल | 12 Jun, 2021

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली दुनिया के फेसम क्रिकेटरों में से एक माने जाते हैं। जिसकी वजह से उनकी फैन फॉलोइंग लाखों में हैं। विराट के न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी फैंस हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि डब्ल्यूडब्ल्यूई ( WWE ) के पूर्व सुपरस्टार जॉन सीना भी विराट कोहली के बहुत बड़े फैन हैं, और वह उन्हें फॉलो भी करते हैं। इन दिनो सीना की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने विराट कोहली की एक फोटो को शेयर किया है।

16 बार के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना विराट कोहली के जबरदस्त फैन हैं। जिसका सबूत उन्होंने कई बार दिया है। सीना ने 7 जुलाई 2019 को विराट कोहली की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने कोई भी कैप्शन नहीं दिया था। जॉन सीना इस पोस्ट ने रेसलिंग और क्रिकेट फैंस दोनों का ही ध्यान अपनी और आकर्षित किया। जिसके बाद यह पोस्ट जल्द ही वायरल भी हो गई थी ।