Breaking News

Banner

देशभर में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, पेट्रोल पंप के सामने किया धरना प्रदर्शन ।

# प्रदीप पटेल | 11 Jun, 2021

 रायपुर। देशभर में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर आज पूरे देश में कांग्रेस पार्टी के आवाहन में पेट्रोल पंप के सामने धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकामशास्त्री चौक पेट्रोल पंप के सामने पेट्रोल डीजल के बढ़े दाम को लेकर विरोध दर्ज करा रहे हैं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सांथ राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा, रायपुर महापौर एजाज ढेबर,  प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद सहित कई कांग्रेसी मौजूद हैं ।

छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस पार्टी के आवाहन पर कांग्रेसी नेता पेट्रोल पंप के बाहर धरना देकर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध कर रहे हैं, बता दें कि बीते कई दिनों से पेट्रोल के दामों में दिनों दिन वृद्धि हो रही है, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पेट्रोल के दाम 100 रूपये तक पहुंच चुके हैं। वहीं राजधानी रायपुर में वर्तमान में पेट्रोल के दाम 93 रूपय् 43 पैसे है, वही देश भर में कई राज्यों में पेट्रोल के दामों ने 100 रूपये के आंकड़ों को भी पार कर दिया है, इसी के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी देशव्यापी आंदोलन कर रही है।

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निसाना साधते हुए कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार आई तब से दिनों-दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हो रही है, आज पूरे देश में पेट्रोल के दाम 100 रूपये के पार पहुंच चुके है। लेकिन जनता का खून के आंसू रुलाने वाली मोदी सरकार चुप्पी साधे बैठी है, आज किसान डीजल के दाम बढ़ने को लेकर परेशान है दाम बढ़ने से खेती में लागत भी बढ़ने लगी है. आज देश के किसान, आम जनता के सांथ सांथ व्यापारी वर्ग भी बड़ी कीमतों से परेशान है ।