Breaking News

Banner

ट्रक और कार में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 3 की मौके पर मौत ।

# प्रदीप पटेल | 10 Jun, 2021

महासमुंद। जिले से आज बड़ी दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। एक ही परिवार के छह लोगों के द्वारा ट्रेन के सामने आकर खुदकुशी की घटना के बाद अब यहां सड़क दुर्घटना में कार सवार 3 लोगों की मौत की ख़बर आ रही है। हादसा महासमुंद गाड़ाघाट पुल पर पर हुआ। जहाँ धान से भरे ट्रक ने स्विफ्ट कार को रौंद डाला। जिससे वाहन में सवार  3 लोगो की दर्दनाक मौत कुछ देर पहले हुई है। मृतक सिरपुर के पास स्थित खमतराई गांव के रहवासी थे।

वही इस सड़क भीषण हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची, और कार मे फंसे शव और घायलों को निकाला गया। मृतकों के अलावा कुछ और लोग सवार थे, जो घायल हो गए है। पुलिस कार में फंसे हुये लोगों को निकाल कर हॉस्पिटल भेजा है।