Breaking News

Banner

ट्रेन से कटकर 6 लोगों की दर्दनाक मौत ।

# प्रदीप पटेल | 10 Jun, 2021

महासमुंद। जिले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां ट्रेन से कटकर कर 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 5 बच्ची एक महिला शामिल है। ट्रेन से कटकर मौत होने से इलाके में सनसनी फैली हुई। मिली जानकारी के अनुसार, घटना महासमुंद के कोतवाली थाना के इमलीभाठा क्षेत्र का है।

जहां 6 लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मौके पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने सभी के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। बता दें कि इलाके में 6 लोगों की ट्रेन से कटकर मौ​त के बाद इमलीभाठा में मृतकों को देखने के लिए भीड़ इकट्ठा हो गई है। मृतको का अभी शिनाख्त नहीं हुआ है।