Breaking News

Banner

दुकान पर कब्जे और खाली कराने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, अभय बरुआ की हुई पिटाई, थाने में लगी लोगों की भीड़,दोनो पक्षों का बयान ली पुलिस ।

# प्रदीप पटेल | 08 Jun, 2021

बिलासपुर। शहर के पुराना बस स्टैंड स्थित एक दुकान पर कब्जे और दुकान खाली कराने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में अभय बरुवा के घायल होने की जानकारी मिली है। यहां मिली जानकारी के अनुसार दुकान का कब्जा खाली कराने को लेकर दोनों पक्षों में पहले जमकर वाद विवाद और बहस बाजी हुई जिससे देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें अभय बरुवा को सर में चोट लगने की जानकारी मिली है। पुलिस ने अभय बरुवा को मुलायजा के लिए जिला अस्पताल भेजा है। बस स्टैंड रोड स्थित रोड की इस दुकान में इस्माइल खान का कब्जा है। इस्माइल खान के मुताबिक उसने यह दुकान खरीद ली है। जबकि अभय बरुआ भी इस दुकान को खरीदने का दावा कर रहा है।‌ और इसी आधार पर अभय बरुवा आज दुकान खाली कराने पहुंच गया।

इस पर वहां मौजूद इस्माइल के लड़के सोहराब ने यह कहते हुए दुकान खाली करने से मना कर दिया कि वह दुकान उनके द्वारा पहले ही खरीदी जा चुकी है। लेकिन अभय बरुवा ने उसकी बात नहीं सुनी और दुकान पर अपना हक जताते हुए उस पर कब्जा करने की कोशिश की जिससे बात भड़की। और देखते ही देखते वाद विवाद में मारपीट का रूप ले लिया। और मारपीट व धक्का मुक्की में अभय को सिर पर चोट लगी है। उधर दूसरे पक्ष का कहना है कि अभय और उसके साथियों ने दुकान का सामान फेंक कर, ऑफिस में तोड़फोड़ की। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत लेकर जांच कर रही है। जबकि मारपीट में घायल हुए अभय बरुवा को जांच के लिए सिम्स भेजा गया है।

यहां आपको बताना लाजिमी होगा कि अभय बरुवा दिग्गज कांग्रेस नेता के करीबी होने की वजह से मौके का फायदा उठा रहे है। जिसकी वजह से शहर का माहौल भी खराब हो रहा है, इसके पहले भी अभय बरुआ पर मारपीट करने और मकान खाली कराने के अलावा जमीन पर बेजाकब्जा करने का मामला और शिकायत है। भूमाफिया बनकर जमीनो पर बेजाकब्जा करना पेशा बन गया है, फ़िलहाल इस तरह की गुंडागर्दी अगर होती रही तो यकीन मानिए की आमजनता का रहना मुश्किल हो जाएगा, और लोग चैन की नींद नही सो सकेंगे। दबी ज़ुबान में शहर के बड़े कांग्रेसी नेता और एक तहसीलदार का नाम आ रहा है। जिसमे इस भूमाफिया को सरंक्षण देने में इनकी अहम भूमिका रहती है, इनके सरंक्षण देने के कारण भूमाफियाओ के हौसले बुलंद हो गये थे, की आज एक दुकान ख़ाली करवाने गए थे, और दुकान के अंदर घुसकर दबंगई कर रहे थे। गुस्साई भीड़ ने घेरकर अभय बरुवा और उसके साथियों की जमकर पिटाई, चूंकि मामला काफी  चर्चित और रसूखदार भूमाफिया का है, इसी वजह से लोग इसमें ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे है ।