Breaking News

Banner

बिजली मरम्मत कार्य के लिए से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पांच घंटे बंद रहेगी बिजली ।

# प्रदीप पटेल | 08 Jun, 2021

बिलासपुर। बिजली वितरण कंपनी 33 व 11 केवी लाइनों में आवश्यक मरम्मत कार्य करेगी। इसके चलते अलग- अलग क्षेत्रों में पांच घंटे सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली बंद रहेगी। कंपनी का मानना है कि इस मरम्मत कार्य से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। इसके अलावा मानसून में परेशानी कम होगी ।

मालूम हो कि लाकडाउन की वजह से मरम्मत कार्य समय पर नहीं हो सका। इसलिए अभी जितना हो सके उन क्षेत्रों में बिजली सप्लाई दुरुस्त की जा रही है। इसी तरह अलग- अलग क्षेत्रों में मरम्मत किया जाएगा। जिस दिन मरम्मत होगी, उस दिन उन क्षेत्रों के फीडर बंद रखे जाएंगे। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी होगी, लेकिन इसके बाद राहत भी मिलेगी ।

आठ जून को इंदिरा चौक स्थित फीडर बंद रखा जाएगा इसके चलते टिकरापारा क्षेत्र, उच्च दाब उपभोक्ता एवं आसपास, पुराना बस स्टैंड, राजीव प्लाजा, जिला अस्पताल के आसपास करबला रोड क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी । इसी तरह 9 जून को अग्रसेन चौक फीडर बंद रहेगा इसके चलते मित्र विहार, सुमंगल विहार एंव संपूर्ण क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

10 जून को आरके नगर, गार्डन सिटी व देवरीखुदी फीडर बंद किया जाएगा, इसके चलते राजकिशोर नगर, बीएसएनएल कार्यालय, चंदन आवास व आसपास क्षेत्र, गार्डन सिटी, शीला पार्क, शक्ति चौक, मस्जिद रोड, केसर आवास, राहुल ढाबा, जाब कासल, कुटीपारा, रामकृष्ण नगर, चंद्र लोक, पंचवटी व आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। तय समय बंद रहने के बाद बिजली सप्लाई सुचारू हो जाएगी ।

11 जून को मोपका सब स्टेशन में मरम्मत कार्य चलेगा। इसके चलते मोपका, महावीर सिटी व शिवम सिटी फीडर बंद रहने के कारण मोपका रोड, मोपका बस्ती, ग्लोरीयस सिटी, पैराडाइस सिटी, श्यामा विहार, आरटीओ कार्यालय, चिल्हाटी रोड, कल्याण बाग, शीला विहार, महावीर सिटी, भाटिया रायल टाउन, शारदा विहार कालोनी व गुलाब नगर, शिवम सिटी, रवि रेसीडेंसी, विवेकानंद नगर, अमोला, हरि अमृत एंव आसपास क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी ।