Breaking News

Banner

भांजी को छेड़ने वाले युवक को सबक सिखाने के लिए उसकी निर्मम हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 07 Jun, 2021

जांजगीर। भांजी को छेड़ने वाले युवक को सबक सिखाने के लिए उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पहले राड से युवक के सिर पर वार किया, इसके बाद उसी राड को उसके मुंह में डालकर मौत के घाट उतार दिया। पूरा मामला जिले के सारागांव थाना इलाके का है, जहां पूरी वारदात को रविवार रात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने पूरे मामले की गुत्थी को कुछ घंटों में ही सुलझाकर 3 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम राकेश कुमार रेहिदास(19), करन सुर्यवंशी(21) और राजा यादव (19) बताया गया है। वहीं मृतक का नाम आकाश रत्नाकर(27) है, जो सारागांव का ही रहने वाला है।

रविवार से गायब था, आज सुबह मिली लाश

आकाश रविवार रात से ही लापता था, उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। इस बीच रविवार सुबह सूचना मिली की मंहत मठ के पीछे एक शव मिला है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि आकाश की ही लाश पड़ी हुई है। इसके बाद पूरे मामले की शिकायत सारागांव थाना में की गई।

मृतक ने छेड़छाड़ की थी

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तीन आरोपियों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया था और पूछताछ कर रही थी, जिस पर तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने ये भी बताया कि आकाश ने हफ्ते भर पहले राकेश की भांजी से छेड़छाड़ किया था, जिसके चलते वे उसे सबक सिखाने का मौका तलाश रहे थे। इस बीच रविवार रात को मठ के पीछे उसे बुलाया और उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।