Breaking News

Banner

सोने के दामों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिला, 7000 रुपये सस्ता हुआ Gold, जानिए आपके शहर में क्या है आज का ताजा भाव ।

# प्रदीप पटेल | 07 Jun, 2021

नई दिल्ली। सोने के दामों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिल रही है। भारतीय बाजारों में सोने के भाव में आज गिरावट आई है। पर सोने का भाव में गिरावट के साथ 48,953 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, वहीं चांदी की बात करें तो चांदी 71,308 रुपये प्रति किग्रा हो गया है। आपकों बता दें कि इस वक्त सोने के भाव में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। सोना इस समय 7000 रुपये सस्ता हुआ है। अगस्त 2020 में सोना के प्रति 10 ग्राम 56 हजार के पार पहुंच गई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से सोने का दाम कम हुआ है, हाजिर सोना 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 1,886.76 डॉलर प्रति औंस पर था। हालांकि, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड ने कीमती धातु में नुकसान को सीमित कर दिया, अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.7 फीसदी गिरकर 27.58 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि प्लैटिनम 0.2 फीसदी बढ़कर 1,164.72 डॉलर हो गया। गुड रिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, देश की राजधानी समेत सभी महानगरों में 24 कैरेट गोल्ड का भाव अलग-अलग है, दिल्ली में 10 ग्राम सोने का रेट 51270 रुपये है, इसके अलावा चेन्नई में 50370 रुपये, मुंबई में 49320 रुपये और कोलकाता में 50720 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ ने जानकारी दी थी कि राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में भी शुक्रवार को सोना 388 रुपये गिरकर 47,917 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था, इसी तरह चांदी भी 920 रुपये की गिरावट के साथ 69,369 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 70,289 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थीं । बता दें अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। ‘BIS Care app’ से ग्राहक (Consumer) सोने (Gold) की शुद्धता (Purity) की जांच कर सकते हैं, इस ऐप (App) के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं, इस ऐप (App) में अगर सामान का लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर गलत पाया जाता है तो ग्राहक इसकी शिकायत तुरंत कर सकते हैं, इस ऐप (Gold) के जरिए तुरंत ही ग्राहक को शिकायत दर्ज करने की जानकारी भी मिल जाएगी ।