Breaking News

Banner

किसान ने खेत के पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या ।

# प्रदीप पटेल | 07 Jun, 2021

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के मानिकचौरी गांव में एक किसान ने खेत में नीम के पेड़ से फांसी लगा ली। मृतक की पहचान 47 साल के कुबेर साहू के रूप में की गई। आत्महत्या कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है।

आत्महत्या के कारणों पर सस्पेंस

पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में अभी यह पता नहीं चला है कि कुबेर ने खुदकुशी क्यों की है? आखिर ऐसी क्या वजह थी कि उसने इतना पड़ा आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर हो गया। उतई पुलिस सारे तथ्यों पर बारीकी से जांच में जुट गई है।

उतई थाना प्रभारी नवि मोनिका पांडेय ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है। परिजनों व अन्य लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जांच पड़ताल की जा रही है। आस-पास के लोगों और परिजन से जानकारी जुटाई जा रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि कुबेर साहू ने खेत में नीम के पेड़ सें फांसी लगाकर खुदकुशी की है, अपने साथ मोबाइल फोन भी नहीं रखा था। वह खेत जाने के लिए बाइक से निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। दूसरे दिन सुबह किसी ने खेत में उसके शव को देखा, उसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई ।