Breaking News

Banner

तीन बाइक सवार लुटेरों ने ट्रक चालक को चाकू मार कर नगदी और मोबाइल लूटकर फरार ।

# प्रदीप पटेल | 07 Jun, 2021

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर हाइवा चालक से लूट का मामला सामने आया है। घटना मुजगहन थाना क्षेत्र के कमलविहार सेक्टर-12 की है जहां हाईवा चालक के साथ चाकू मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है।

आपको बता दे कि कुम्हारी चंपारण से रेत भरकर आ रहे हाईवा को 3 नकाबपोश अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने गाड़ी अड़ाकर रोका जिसके बारे हाईवा चालक अछुमल को हाईवा से खींचकर उतारकर उससे पैसे मांगे। पैसे नही देने पर ड्राइवर को चाकू मार और जेब मे रखे 22 हजार नगदी सहित एक मोबाइल लूटकर फरार हो गए। इस मामले में सेजबहार थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है।