Breaking News

Banner

बीच सड़क पर जान बूझ कर गाय की हत्या करने वाला ट्रैक्टर चालक को सरकंडा पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार किया ।

# प्रदीप पटेल | 07 Jun, 2021

बिलासपुर। बीच सड़क पर जान बूझ कर गाय की हत्या करने वाला ट्रैक्टर चालक को सरकंडा पुलिस रिपोर्ट करने के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया हैं । मामले में मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ने थाने पहुँच रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 5 -6- 2021 की रात्रि करीबन 11:30 बजे सीपत रोड स्थित टेम्पटेशन होटल के सामने उनकी गर्ववती गाय रोड पर बैठी हुई थी, इसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक ने जानबूझकर ट्रैक्टर गाय की हत्या करने की नियत से उसके ऊपर चढ़ा कर भाग गया जिससे गाय की मौके पर मृत्यु हो गई।

प्रार्थी को सुबह अपनी गर्भवती गाय की मृत्यु के संबंध में पता चलने पर उसके द्वारा मौके पर जाकर देखा तो उसके गाय मृत अवस्था में पड़ी हुई थी, जिसकी सूचना प्रार्थी के द्वारा तत्काल सरकंडा थाने को दी गई प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल आरोपी ट्रेक्टर चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। वही मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल ट्रैक्टर चालक और ट्रैक्टर का पता कर कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए। जिस पर सरकंडा से पुलिस टीम तत्काल मौके पर गई और वहां पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तथा आसपास पता करने पर पता चला कि उक्त ट्रैक्टर सोनू यादव का है।

पता चलने पर तत्काल मालिक को संपर्क कर घटना के बारे में पूछताछ किया गया, जो कि बताया कि उक्त ट्रैक्टर क्रमांक CG10 AW 8419 को उसका ड्राइवर ईश्वर ध्रुव चला रहा था। जो कि खमतराई काली मंदिर के पास रहता है, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल ड्राइवर के घर दबिश दिया जो मौके पर मिला पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ट्रेक्टर ड्राइवर ईश्वर ध्रुव ने अपराध घटित करना स्वीकार किया, और हत्या करने की नियत से गाय के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने की बात स्वीकार की, आरोपी ईश्वर ध्रुव के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया, तथा आरोपी के द्वारा घटना में प्रयोग किए गए ट्रैक्टर क्रमांक CG10 AW 8419 को जब्ती कर उसके विरुद्ध विधिवत कार्यवाही की गई ।

वही महापौर रामशरण यादव ने नगर निगम आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी से चर्चा करते हुए जोन के सभी कमीशनरो को निर्देशित किया है कि नगर निगम सीमा में रात को चलने वाले ट्रैक्टरों की जांच की जाए, अवैध परिवहन पर रोक लगे और सोमवार से नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत सड़क किनारे बैठने वाले गौ वंशो को मोपका, सकरी, तिफरा के नगर निगम सीमा में बने गोठान में शिफ्ट करें ताकि दुघर्टनाओ के कारण इनकी जान न जाए ।