Breaking News

Banner

अभिनेता दिलीप कुमार मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में हो रही थी दिक्कत ।

# प्रदीप पटेल | 06 Jun, 2021

मुंबई। अभिनेता को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसके चलते अभिनेता दिलीप कुमार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की देख-रेख में उनका इलाज चल रहा है। दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सायरा बानो ट्वीट कर उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी देती रहती हैं। कुछ दिनों पहले दिलीप कुमार ने कोरोना महामारी को देखते हुए सभी से अपना ख्याल रखने की अपील की थी।

ट्वीट में लिखा था, ‘सभी लोग सुरक्षित रहिए। दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्तान में हुआ था, और उनका पहला नाम यूसुफ खान था। बाद में उन्हें पर्दे पर दिलीप कुमार के नाम से शोहरत मिली। एक्टर ने अपना नाम एक प्रेड्यूसर के कहने पर बदला था, जिसके बाद उन्हें स्क्रीन पर दिलीप कुमार के नाम से लोग जानने लगे। दिलीप कुमार ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है और दर्शकों का मनोरंजन किया है।