Breaking News

Banner

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक संस्था सहित अन्य सभी जागरूक नागरिकों ने इस मौके पर कई किस्म के पौधे लगाए, और लोगों को पौधे लगाने के लिए किया प्रेरित, और उन्हें हरा भरा रखने का लिया संकल्प ।

# प्रदीप पटेल | 05 Jun, 2021

बिलासपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक संस्था सहित अन्य सभी समाज के जागरूक नागरिकों ने इस मौके पर कई किस्म के पौधे लगाए और लोगों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया और उन्हें हरा भरा रखने का संकल्प लिया, मालूम हो कि शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लोगो ने विभिन्न जगहों पर पौधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया । इस अवसर पर लोंगो ने अपने हाथों से वृक्ष लगाकर इसकी देखरेख का जिम्मा उठाया, इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण के सबसे बड़े मित्र हैं, इनसे हमें शुद्ध हवा तो मिलती ही है, ये बारिश के लिए भी प्रेरक होते हैं। 

इसलिए इस पर्यावरण दिवस पर आप अपने घर के आसपास कम से कम एक पेड़ लगाकर पर्यावरण बचाने में महत्वपूर्ण योगदान कर सकते हैं । इसी संकल्प के साथ जागरूक नागरिकों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । मालूम हो कि विकास की दौड़ में हमने अपने स्वार्थवश प्रकृति का अविवेकपूर्ण और अंधाधुंध दोहन किया है, इसके कारण आज पूरी पृथ्वी भट्‌ठी की तरह तप रही है । उन्होंने आगे कहा कि अगर हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को अच्छा भविष्य देना है तो प्रकृति की ओर लौटना ही अंतिम विकल्प है, पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना और प्रकृति से लोगों को जोड़ना अति आवश्यक हैं। इसलिये अब समय है कि सभी लोगो को जागरूक हो एकजुट होकर पर्यावरण को बचाया जाएं ।