Breaking News

Banner

दंतेवाड़ा के डिप्टी कलेक्टर की स्कार्पियो और ट्रक की जोरदार टक्कर, डिप्टी कलेक्टर समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल ।

# प्रदीप पटेल | 05 Jun, 2021

कोंडागांव। देर रात स्कार्पियो से बिलासपुर लौट रहे डिप्टी कलेक्टर सहित 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए । हादसे में घायल डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना केशकाल के नेशनल हाइवे 30 स्थित बटराली गांव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक दंतेवाडा के डिप्टी कलेक्टर मुकेश कुमार गोंडा अपनी स्कार्पियो से बिलासपुर आ रहे थे, देर रात स्कार्पियों की जोरदार टक्कर ट्रक से हो गयी। टक्कर इतना जोरदार था कि, स्कार्पियों के परखच्चे उड़ गए ।

डिप्टी कलेक्टर गंभीर हालत स्कार्पियों में ही फंसे रह गए। वहीं अन्य लोग अंदर ही दबे रह गए। करीब 1 घंटे बाद सभी अंदर ही फंसे रहे, बाद में ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। डिप्टी कलेक्टर गंभीर हालत स्कार्पियों में ही फंसे रह गए। वहीं अन्य लोग ही अंदर ही दबे रह गए। करीब 1 घंटे बाद सभी अंदर ही फंसे रहे, बाद में ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला।