Breaking News

Banner

शादी को झांसा देकर महिला से करता रहा शारीरिक शोषण, प्रथम सूचना पत्र दर्ज होने के चंद घण्टे के भीतर प्रकरण का आरोपी गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 04 Jun, 2021

बिलासपुर। प्रार्थीया दिनांक 02.06.21 को थाना सकरी उपस्थित आकर एक लिखित शिकायत पत्र प्रस्तुत कर शिकायत किया, की आरोपी प्रकाश दुबे द्वारा प्रार्थीया को प्रेमजाल में फंसा कर शादी करने का प्रलोभन देकर अपने उस्लापुर महामाया बिहार कालोनी के मकान में रखकर शादी करने का झांसा देकर शारिरिक संबंध बनाया और शादी की बात करने पर शादी करने से इंकार कर उसके साथ गाली गलौच मारपीट करता था कि प्रार्थीया के रिर्पोट पर अपराध क्रमांक 210/21 धारा 376 ( 2 ) (एन) भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

प्रकरण गंभीर प्रकृति एवं महिला संबंधी होने से पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर द्वारा महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी सागर पाठक द्वारा त्वरित कार्यवाही कर प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय वास्ते न्याय हेतु पेश किया गया है। प्रकरण में सउनि जितेश सिंह, प्रधान आर भरत सोनी आरक्षक विरेन्द्र साहू, उदय पाटले विवेक चंदेल की विषेश भूमिका रही ।