Breaking News

Banner

कैनरा बैंक में क्लोन्ड चेक के जरिए करोड़ों रुपए के धोखाधड़ी के मामले में बैंक मैनेजर समेत 2 गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 03 Jun, 2021

रायपुर। राजधानी के कैनरा बैंक में क्लोन्ड चेक के जरिए करोड़ों रुपए के धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने बैंक मैनेजर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं प्रकरण में दो आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी अजय यादव ने बताया, कि रायपुर के कैनरा बैंक से आरोपियों ने 3 करोड़ 60 लाख रुपए की  धोखाधड़ी की थी।

मामले में बैंक मैनेजर आलोक और आरोपी सुभाष हरिशचंद्र काले को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 95 लाख और 35 लाख रुपए के 2 चैक बरामद किया गया है। वहीं जरूरतमंदों को ढूंढकर लाने वाले दो आरोपी शमीम और रमेश ठाकरे फरार हैं। आरोपियों के खिलाफ अन्य राज्यों में भी अपराध दर्ज है, शातिर ठगों ने मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा, कटनी, बालाघाट, इंदौर, भोपाल, झारखंड के रामगढ़ और पटना के अलावा अन्य राज्यों के बैंकों से क्लोनड चेक (Cloned Check) के माध्यम से करोड़ों रुपए निकाले हैं, आरोपी कैनरा बैंक के बाद एसबीआई और बैंक ऑफ इंडिया को भी निशाना बनाने वाले थे ।