Breaking News

Banner

आम से भरे ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 6.19 करोड़ का गांजा, तीन आरोपी को डीआरआई की टीम ने किया गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 01 Jun, 2021

इंदौर। प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान लुटपात, चोरी की घटना बढ़ती ही जा रही है। वहीं अवैध रूप से तस्करी करने वाले भी इसका फायदा उठा रहे है। ऐसा ही ताजा मामला इंदोर से आया है। जहां एक आम से भरे ट्रक में 6 करोड़ 19 लाख का गांजा भरकर ले जा रहे थे। डीआरआई की इंदौर और भोपाल यूनिट ने संयुक्त तौर पर कार्रवाई करते हुए तस्कर को पकड़ा है। डीआरआई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मिली मुखबिर की सूचना के बाद इंदौर भोपाल के बीच ट्रक को दबोचा है। ट्रक में आम के साथ 3 हजार 92 किलोग्राम गांजा रखा हुआ था। ट्रक राजस्थान के सागर का है। जो कि गांजे का अवैध तौर पर परिवहन कर रहे थे। डीआरआई की टीम गांजे का अवैध परिवहन कर रहे तीन लोगों को एनडीपीसी एक्ट तहत गिरफ्तार किया है। ये अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। फिलहाल,सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।